बरेली। सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर निकले पिछड़ा वर्ग समाज के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ. राजपाल कश्यप का पीलीभीत से बरेली जाते समय नवाबगंज, रिठौरा के साथ ही जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। स्वागत के दौरान श्री कश्यप ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकार जमकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से खत्म हो चुकी है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कोरोना काल में किस तरह से लोगों की मौत हुई हैं, अस्पतालों में लोगों का इलाज नहीं हुआ और लोगों ने तड़प तड़प के अपनी जाने खोई हैं। इसके बाद भी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। प्रदेश में नौकरियां लोगों ने खोई हैं। बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई। महंगाई बेतहासा बड़ रही है। पेट्रोल-डीजल की महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। बोलने की आजादी को खत्म किया जा रहा है। भाजपा की देश-प्रदेश की सरकार के खिलाफ बोलने बालों पर मुकदमे कायम किए जारहे हैं।
उक्त उदगार राजपाल कश्यप ने पटेल चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इससे पूर्व समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इंजी. अगम मौर्य, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भदपुरा नरोत्तम गंगवार उर्फ मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य पति अरविंद गंगवार उर्फ़ डब्लू, सेंथल नगर पंचायत अध्यक्ष कंवर एजाज शानू, जिला पंचायत सदस्य खतीब अंसारी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्म स्वरूप सागर, ब्रह्म स्वरूप सागर, नवाबगंज विधानसभा अध्यक्ष अनिल गंगवार, नगर अध्यक्ष निसार अहमद अंसारी आदि ने श्री कश्यप का भव्य स्वागत किया।
नवाबगंज के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने कहा कि जिस तरह से आज प्रदेश में भाजपा नफरत की राजनीत कर रही है उससे साबित हो गया है कि 2022में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता सबक सिखाने जा रही हैं। जिस तरह से प्रदेश के लोगों के साथ भेद-भाव किया है जनता इस भेद भाव को भूलने बाली नही प्रदेश की जनता उत्तर प्रदेश में समाज बादी की सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में 300 से अधिक सीटों के साथ सपा प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। सपा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर आगम मौर्य ने भारी भीड़ देख कर हर्ष व्यक्त करते हुए स्वागत समारोह में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं के साथ जनता का धन्यवाद दिया।
खबरची / अनूप गुप्ता