बरेली। इज्जतनगर के गाँव मुंडिया अहमदनगर में उस समय मातम छा गया जब एक पिता के सामने उसकी बेटी का पार्थिव शरीर आया और पिता ने बेटी के गम में इस दुनिया को अलबिदा कह दिया। पिता की सांसे थमी तो गाँव में कोहराम मच गया। पिता-पुत्री के जनाजे एक साथ उठे तो देखने बाली हर आँख रो पड़ी।
बताते चले कि मुडिया अहमदनगर के नईम खां की पुत्री नूर बी अपने पति पप्पू खां के साथ नोयडा में रहती थी। पप्पू खां नोयडा में अपना कारोवार करता था। सोमवार को नूर बी की हालत बिगड़ तो पप्पू खां ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहाँ उपचार के दौरान उसका इंतकाल हो गया। मंगलवार को नूर बी का शव लेकर पप्पू खां मुंडिया अहमदनगर आया तो नईम खां उसे देखने पहुंचा तो उसकी हालत एकाएक बिगड़ गयी और देखते ही देखते नईम के प्राण पखेरू उड़ गए। बेटी के शव के पास नईम के इंतकाल की सूचना जब लोगों को हुई तो वहां देखने बालों का हुजूम उमड़ पड़ा.वहां मौजूद हर आँख रोई। पिता-पुत्री के जनाजे को एक साथ सुपुर्दे ख़ाक किया गया।
खबरची/राज यादव