बरेली। सिपाही की जन्मदिन पार्टी में शराब के जाम छलकाना दरोगा और सिपाहियों को बहुत मंहगा पड गया। यूपी के बरेली जिले में पुलिसवाले जश्न कर रहे थे और अचानक गोली चल गई। नशे में गोली किसने चलाई और किसको लगी इसका पता तब लगा, जब एक दरोगा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल दरोगा को चुपके-चुुुुुपके अस्पताल में भर्ती करा दिया गया मगर जल्दी ही भांडा फूट गया।
एसएसपी बरेली ने घटना सामने आते ही बर्थडे पार्टी में शामिल सब इंस्पेक्टर संजय सिंंह , सिपाही अश्वनी, अनुज गौतम, अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। यहां बता दें कैंट बोर्ड केे युगबीणा लाइब्रेरी परिसर में सोमवार रात सिपाही अश्वनी ने अपने जन्मदिन के मौके पर खास पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी शबाव पर थी। जमकर पीने-पिलाने के दौर चल रहे थे। चश् मदीदों का कहना है कि कैंट थाने के हलका नंबर-3 के दरेगा संजय सिंह अपनी लाइसेंसी पिस्टल हाथ में लेकर डांंस कर रहे थे। अचानक गोली गई और सब इंस्पेक्टर संजय लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।
साथी दरोगा के गिरते ही साथी पुलिसवालों के होश उड़ गए। वहां मौजूद लोगों ने घायल दरोगा को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया। पता होते ही कैंट इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंंह वहां पहुंंच गए और घटना के बारे में जानकारी की। घायल दरोगा का भोजीपुरा के अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की जानकारी एसएसपी शैलेष पांडेय को मिली तो उन्होंने सख्त तेवर दिखाए। एसएसपी ने जांच में प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत हो रहे दरोगा संजय सिंंह के सा थ पार्टी में मौजूद तीन सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
खबरची/ एएएन शर्मा