Homeउत्तर प्रदेशबरेली: बगैर सबूत ऑड‍ियो वायरल करने वाला भाजपा पदाध‍िकारी 'लाइन हाज‍िर', कई...

बरेली: बगैर सबूत ऑड‍ियो वायरल करने वाला भाजपा पदाध‍िकारी ‘लाइन हाज‍िर’, कई और नेता भी न‍िगाहों में

बरेली। भाजयुमो महानगर अध्‍यक्ष बरेली की न‍ियुक्‍त‍ि को लेकर कथ‍ित वीड‍ियो वायरल करने के मामले में भाजपा संगठन ने सख्‍त तेवर द‍िखाए हैं। महानगर संगठन ने सोशल मीड‍िया पर बगैर सबूत वीड‍ियो वायरल करने को लेकर आईटी संयोजक सुभांक सक्‍सेना को कार्यमुक्‍त कर द‍िया है। न‍िष्‍कासन की कार्रवाई के ल‍िए क्षेत्रीय संगठन को र‍िपोर्ट भी भेजी जा रही है। षडयंत्र में शाम‍िल कुछ और नेताओं पर भी जांच के बाद कार्रवाई की जा सकती है।

भाजपा सांगठन‍िक सूत्रों से टीम खबरची को म‍िली जानकारी के मुताब‍िक, आईटी संयोजकर महानगर बरेली सुभांक सक्‍सेना का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ, ज‍िसे संगठन ने पार्टी व‍िरोधी भ्रामक प्रचार मानते हुए उनके ख‍िलाफ कार्रवाई की है। दरअसल, सुभांक सक्‍सेना के वायरल वीड‍ियो में अध्‍यक्ष महानगर युवा मोर्चा की न‍ियुक्‍त‍ि में कथ‍ित रूप से पैसे के लेनदेन के आरोप लगाए गए थे। ऑड‍ियो को गंभीरता से लेते हुए महानगर संगठन ने दोपहर में सुभांंक सक्‍सेना को न स‍िर्फ कार्यमुक्‍त कर द‍िया है, बल्‍क‍ि आगे की कार्रवाई के ल‍िए क्षेत्र संगठन को र‍िपोर्ट भ‍िजवाई जा रही है। टीम खबरची से बातचीत में भाजपा महानगर अध्‍यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा ने टीम खबरची से बातचीत में की है।

श्रीकांत शर्मा, कर्मवीर, पाठक के बाद सुनील बंसल भी आ रहे बरेली 

खबरची ब्रेक‍िंंग

भाजपा संगठन से म‍िली जानकारी के अनुसार, बरेली के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा आज रात बरेली पहुंच रहे हैं। वह शुक्रवार को व‍िकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर जी शुक्रवार को बरेली आयेंगे। कल ही भाजपा प्रदेश उपाध्‍यक्ष एमएलसी व‍िजय बहादुर पाठक भी कल बरेली पहुंचेंगे। 12 स‍ितंबर को प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के भी बरेली कार्यक्रम की जानकारी म‍िल रही है। दरअसल, व‍िधानसभा चुनाव की तैयार‍ियों के क्रम में भाजपा का व‍िस्‍तारक वर्ग जल्‍द ही बरेली में आयो‍ज‍ित होने जा रहा है और पूरी पार्टी इसकी तैयारी में जुटी है। व‍िस्‍तारक वर्ग की तैयार‍ियों की समीक्षा के ल‍िए प्रमुख नेता बारी-बारी बरेली आ रहे हैं।

खबरची ब्‍यूरो 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments