Homeउत्तर प्रदेशबरेली ब्रेक‍िंग: सपा प्रमुख अख‍िलेश बोले, भाजपा सरकार पहले हर एक...

बरेली ब्रेक‍िंग: सपा प्रमुख अख‍िलेश बोले, भाजपा सरकार पहले हर एक गरीब को कोरोना की फ्री वैक्‍सीन लगवाने का इंतजाम करे, हम सत्‍ता में आएंंगे तो खुद को तब लगवा लेंगे

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए केन्‍द्र और राज्‍य सरकार को क‍िसान व‍िरोधी कहा है। बरेली पहुंचे अख‍िलेश ने कहा क‍ि भाजपा सरकार को न अन्‍नदाता के ह‍ितों की च‍िंता है और न जवान, बेरोजवार, मजदूर व गरीबों की। सरकार की उल्‍टी ग‍िनती शुरू हो चुकी है। सपा प्रमुख बरेली के होटल रेड‍िसन एयरपोर्ट में मीड‍िया से बातचीत कर रहे थे।

बरेली दौरे पर पहुंचे अख‍िलेश ने कहा क‍ि कोराेना वैक्‍सीन गरीबों को न‍ि:शुल्‍क लगाई जानी चाह‍िए। आप कोरोना वैक्‍सीन लगवाएंगे क‍ि नहीं, इस सवाल पर अख‍िलेश बोले: अभी बहस इस बात की नही है। जरूरत इस बात की है क‍ि भाजपा सरकार पहले गरीबों को फ्री वैक्‍सीन लगवाने का इंतजाम करे। आगे हमारी सरकार बनेगी तो हम भी वैक्‍सीन लगवा लेंगे।

ये भी पढ़ें : अख‍िलेश ने फरीदपुर पहुंचकर पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख संजय स‍िंह सोनू के न‍िधन पर जताया गहरा शोक

अख‍िलेश ने कहा क‍ि लंबे समय से देश के क‍िसान नए कृष‍ि कानून को हटाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं मगर सरकार उनकी सुन नहीं रही। समाजवादी पार्टी पूरी तरह क‍िसानों के साथ है। क‍िसानों के समर्थन में समाजवादी लगातार सड़कों पर आकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार पुल‍िस के जर‍िए समाजवाद‍ियों की आवाज दबाने की कोश‍िश कर रही है। समाजवाद‍ियों पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं। सरकार कुछ भी कर ले मगर समाजवादी और जनता की आवाज दबेगी नही। उन्‍होंने कहा क‍ि यूपी के मुख्‍यमंंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ कानून व्‍यवस्‍था संभालने में पूरी तरह नाकाम साब‍ित हुए हैं। इत‍िहास मेें यह बात दर्ज हो गई है क‍ि ऐसे मुख्‍यमंत्री के समय में  प्रदेश के अंदर कोई काम नहीं हुआ।

अख‍िलेश ने कहा क‍ि यूपी में सरकार बनने के बाद भाजपा ने व‍िकास के नाम पर कुछ नहीं क‍िया। एक्‍सप्रेस वे समाजवादी सरकार ने द‍िए। गोमती र‍िवर फ्रंट के नाम पर भी भाजपा सरकार की कहानी क‍िसी से छ‍िपी नही हैं। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जो भी वादे क‍िए थे, उसमें एक भी पूरा करके नहीं द‍िखाया। व‍िकास के जो प्रोजेक्‍ट समाजवादी सरकार में शुरु हुए थे, उन पर काम आगे नहीं बढ़ा।

सपा मुख‍िया अख‍िलेश यादव के होटल रेड‍िसन पहुंचते ही पीलीभीत रोड पर सपाइयों का तांता लग गया, हर तरफ वाहन खडे कर द‍िए जाने से हाइवे पर जाम के हालात बन गए।

सपा प्रमुख ने कहा क‍ि नकली शराब से प्रदेश में लगातार मौते हो रही हैं मगर सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। क‍िसानों का सबसे ज्‍यादा गन्‍ना बकाया है मगर सरकार उनका पेमेंट नहीं करा पा रही। राज्‍य के हर ज‍िले में ताबड़तोड़ अपराध हो रहे हैं। मह‍िलाएं सुरक्ष‍ित नहीं हैं मगर सरकार की नींद नहीं टूट रही। अ‍ख‍िलेश ने कहा क‍ि समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्‍होंने कहा क‍ि बसपा का राज्‍यसभा प्रत्‍याशी भाजपा की मदद से सदन में पहुंचा। एमएलसी चुनाव को लेकर उन्‍होंने कहा क‍ि हमारा एक-एक एमएलसी दूसरो के कई-कई पर भारी है।  प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्‍द्र यादव, बरेली ज‍िलाध्‍यक्ष अगम मौर्य समेत मंडल के सभी ज‍िलों के ज‍िलाध्‍यक्ष व प्रमुख नेता मौजूद रहे।

ओवेसी, बसपा, कांग्रेस को लेकर क्‍या बोले, सपा मुख‍िया अख‍िलेश…व‍िस्‍तृत खबर कुछ देर में खबरची के साथ

होटल रेड‍िसन एयरपोर्ट बरेली से खबरची/ अनुरोध भारद्वाज-अजय शर्मा

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments