बरेली। कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस ने शहर व कैंट विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा पद यात्रा निकाली। पार्टी नेताओं ने कहा कि भारत का नवनिर्माण कांग्रेस ने किया। हमारे महापुरुषों और नेताओं ने बलिदान दिया मगर आज भाजपा उनके योगदान पर परदा डालने की कोशिश कर रही है, जो कांग्रेसी कभी होने नहीं देंगे।
पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली ने तिरंगा पदयात्रा शहर व कैंट विधानसभा में निकाली जो चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा से शुरू हुई। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया और तिरंगा यत्रकी शुरुआत की। तिरंगा यात्रा सिविल लाइंस, नॉवल्टी चौराहा, कुतुबखाना होती हुई कोहाड़ापीर पर खत्म हुई। कई जगह यात्रा का स्वागत किया गया। कांग्रेसजनोंं ने मार्ग में पड़ने वाली महापुरुषों पं जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल आदि की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आज़ादी से लेकर भारत के नव निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है, जो देश के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज है। आज हम पार्टी का 136वाँ स्थापना दिवस देश मेंं शांति और आपसी सौहार्द को बनाये रखने व लोकतंत्र को बनाये रखने व उसकी रक्षा के लिए तिरंगा यात्रा निकाल कर मना रहे हैं। देश को विश्व पटल पर स्थापित करने में हमारे महापुरुषों व अनेको नेताओ का बलिदान व योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है लेकिन आज भाजपा उनके योगदान पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है जो हम नहीं होने देंगे। भारत विविधताओ में एकता वाला देश है और यह तिरंगा हर भारतीय की पहचान होने के साथ साथ हमे एकजुटता का संदेश देता है। एआईसीसी सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आज देश का किसान परेशान है। युवा बेरोजगार है। देश के हालात खराब हैंं। देश को फिर कांग्रेस की जरूरत है। एआईसीसी सदस्य सदस्य नवाब मुजाहिद हसन खां ने कहा कि कांग्रेस ने कांग्रेस ने देश की बुनियाद रखी है और कांग्रेस ही देश को उन्नति के पथ पर आगे ले जा सकती है। इस दौरान सुचित्रा सिंह, प्रभातगिरी गोस्वामी, डॉ जकीर खान, महेश पंडित, पारस शुक्ला, खलिद पहलवान, कादिर खान, मुस्तफा, कौशिफ, बब्बू, हाजी ज़ुबैर, हर्षित दुबे आदि लोग रहे।
खबरची/ अजय शर्मा