बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया यूपी के प्रमुख महासचिव पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने पदयात्रा के दौरान केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों और जमाखोरों को बढ़ावा दे रही है। आंदोलनकारी किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। प्रसपा इसके विरोध में लगातार संघर्ष करेगी।
प्रसपा की पदयात्रा तीसरे दिन भोजीपुरा विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के रिठौरा स्थित स्कूल से शुरू हुई। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव ने कहा यह समय संघर्ष का है। संघर्षकाल में भीड़ साथ नहीं होती। संघर्ष जब कामयाबी में तब्दील होता है तो आसपास भीड़ भी नजर आने लगती है।
उन्होंने कहा कि दक्षिणपंथी विचारधारा वाले लोग देश को जबरदस्ती गलत दिशा में ले जाना चाहते हैं। कांटेक्ट खेती इसका उदाहरण है। आवश्यक वस्तु अधिनियम खत्म करके जमाखोरी और पूंजी पतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रसपा इसका हर स्तर पर विरोध करेगी और संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा सरकार किसान विरोधी सरकार है और इसे 2022 में उखाड़ना है।
इस दौरान मुनेंद्र यादव, चंद्रपाल यादव, डब्ल्यू यादव, उमेश यादव ,नौबत यादव, रामू यादव ,बादाम सिंह यादव, पप्पू भास्कर, राजीव यादव, रूम सिंह यादव ,विद्याराम, नन्ने ,मक्खन साहू ,नन्हे यादव आदि लोगों ने पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव का स्वागत किया। पदयात्रा में मुख्य रूप से रमेश बघेल, बेचेलाल खंगार, डॉ रविंद्र यादव, अशोक यादव, चंद्रपाल सिंह बघेल, कंचन यादव, धर्मेंद्र साहू, प्रेमपाल आजाद, मुशर्रफ अली आदि उपस्थित रहे।
खबरची/ अजय शर्मा