बरेेेेली/ क्योलड़िया। किसान के बड़े बेटे की जिस तरह पहले हत्या कर दी गई थी, वैसे ही कातिलों ने छोेटे बेटेे भी ठिकाने लगा दिया। क्योलड़िया क्षेत्र के गांव करुआ साहबगंज में युुुुवक की हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया। गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मुश्किल से शव पोस्टमार्टम को ले जाने दिया गया।
करुआ साहबगंज गांव में हत्या की वारदात का शिकार हुआ वीरपाल (22) किसान सियाराम का बेटा था। मंगलवार को खेत पर गया था। इसके बाद नहीं लौटा। परिवारवालेे उसे रात भर तलाशते रहे मगर कहीं पता नहीं लगा। सुबह 7 बजे गांववालों ने सोहनलाल के खेत में पेड़ से वीरपाल का शव लटका। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा गया।सूचना पर क्योलड़िया पुलिस के साथ सीओ नबावगंज प्रभात कुमार,कोतवाल धनंजय सिंह,हाफिजगंज एसओ महेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाना चाहा तो परिवार के साथ गांववालों ने कातिलों को बेनकाब कर उनकी तुरंत गिरफ़तारी की मांग करते हुए विरोध कर दिया। घंटों हंगामा जारी रहा। पिता सियाराम का कहना था कि इसी तरह दीपावली पर उनके बड़े बेटे शेरसिंह की भी हत्या इसी तरह कर दी गई थी। पुलिस ने आज तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। अब उनके दूसरे बेटे की भी हत्या कर दी गई। क्योलड़िया पुलिस पर उनको कोई भरोसा नहीं है। हंगामे की सूचना पर एसपी देहात संसार सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा देकर परिवारवालों को शांंत किया। तब कहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा सकी। परिवारीजनों ने मामले में कार्रवाई के नामजद तहरीर दी है। एसपी देहात ने मीडिया को बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खबरची/ शकील अहमद अंसारी