प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी की प्रयागराज सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी के परिवार में त्यौहार पर बड़ी अनहोनी हो गई। पटाखे चलाते समय झुलसी उनकी छह साल की पोती कीया की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची को गंभीर हालत में एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली के मिलिट्री हास्पिटल शिफ़ट करने की तैयारी थी मगर तड़के उसकी प्रयागराज के अस्पताल के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
दीपावली पर हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसी मासूम कीयाा रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी की बेटी थी। उसकी उम्र छह साल थी। दिवाली की रात वह पटाखे से 60 फीसदी से अधिक झुलस गई थी। हादसे के तुरंत बाद बच्ची को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सांसद रीता बहुगुणा ने पोती कीया के बेहतर इलाज के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षबद़र्धन से मदद मांगी थी। इसके बाद मंगलवार सुबह उसे दिल्ली के मिलिट्री अस्पाल ले जाने की तैयारी चल रही थी मगर उससे पहले ही कीया ने तड़के दुनिया को अलविदा कह दिया। सांसद रीता बहुगुणा की पोती कीया की मौत की खबर मिलते ही प्रयागराज में बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचने गए हैं। परिवार में कोहराम मचा है।
खबरची/ नचिकेता शर्मा