Homeउत्तर प्रदेशबरेली वीड‍ियो : समाधान द‍िवस में धान खरीद में मनमानी को लेकर...

बरेली वीड‍ियो : समाधान द‍िवस में धान खरीद में मनमानी को लेकर सपाइयों की एसडीएम से नोंकझोंक, श‍िकायतें सैकड़ों आईं, न‍िपटारा एक का भी नहीं

बरेली/ नवाबगंज। धान खरीद के समय नवाबगंज तहसील में संपूर्ण समाधान द‍िवस क‍िसानों की समस्‍याओं के नाम रहा। खरीद केन्‍द्रों पर धान तुलाई में मनमानी को लेकर सैकड़ों की संख्‍या में क‍िसान अफसरों के सामने पहुंचे। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के नेतृत्‍व में सपा नेताओं ने सीडीओ के सामने क‍िसानों की आवाज उठाई। इस दौरान सपाइयों की एसडीएम से नोंकझोंक भी हुई। जहां तक जनसमस्‍याओं के समाधान की बात है तो श‍िकायतें तो बहुत आईं मगर बताया गया है क‍ि एक भी श‍िकायत का न‍िराकरण नहीं हो सका।

समाधान द‍िवस में डीएम न‍ितीश कुमार को जनश‍िकायतें सुनने नवाबगंज पहुंचना था मगर उनकी जगह सीडीओ के साथ एसएसपी रोह‍ित स‍िंह सजवाण पहुंचे। सपा के पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार के साथ सपाइयों ने तहसील क्षेत्र में खुले धान खरीद केंद्रों पर किसानों का धान न तौले जाने का आरोप लगाया। भगवत शरण का कहना था क‍ि सिर्फ मंडी में लगे धान खरीद केंद्रों पर ही धान की खरीद की जा रही है। वहां भी कई कई दिनों से किसान धान लेकर पड़े हैं लेकिन खरीद नहीं हो रही। तहसील में खुले एक दर्जन धान खरीद केंद्र अब तक चालू ही नहीं हुए हैं। इस दौरान सपा नेताओं की एसडीएम वेद प्रकाश मिश्रा से नोक झोंक भी हुई।  सीडीओ ने श‍िकायतों पर कार्रवाई का भरोसा देकर सपाईयों को शांत किया। भगवत ने चेतावनी दी क‍ि गन्ने के बकाए का शीघ्र भुगतान ना होने और धान खरीद में सुधार ना होने पर जल्‍द ही धरना प्रदर्शन क‍िया जाएगा।

किसान यूनियन के नेताओं के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी धान खरीद में गड़बड़ी के आरोप लगाए। कहा क‍ि अधिकतर धान खरीद केंद्र बंद पड़े हैं। जो मंडी में लगे हैं, वहां किसानों को परेशान किया जा रहा है।  तीन दिन से तो मंडी का गेट ही बंद कर दिया गया है। किसान अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर बाहर खड़े हैं। पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने तहसील दिवस में एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गंगवार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार प्रदीप रमन पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने तहसीलदार पर पैसे लेकर काम करने का आरोप लगाया।  कहा क‍ि कोर्ट में वर्षो से वाद लंबित हैं। तहसीलदार कोर्ट में महीनों से नहीं बैठे हैं। सी डी ओ ने अधिवक्ताओं को जांच कर कार्रवाई का भरोसा द‍िया।

मालूम हो दो माह पूर्व विधायक केसर सिंह गंगवार भी तहसीलदार के खिलाफ डी एम को शिकायत कर चुके हैं। वार के पूर्व अध्यक्ष रवेन्द्र पाल सिंह गंगवार के नेतृत्व में एसएसपी को एसके इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप कुमार सूरी का मामला सौंपा।  उप प्रबंधक उनकी मोहर का गलत इस्तेमाल कर एक शिक्षक ऋषि कुमार शर्मा को प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त करने का आरोप लगाया। एसएसपी ने इस मामले को स्वयं ही देख कर कार्रवाई का भरोसा दिया।आयोजन में फरियादियों की भारी भीड़ जुटी। सैकड़ों की तादाद में शिकायतें भी दर्ज की गईंं। निराकरण एक भी शिकायत का नहीं हो पाया डीएम के न आने से फरियादियों को काफी निराशा हुई। समाधान द‍िवस के आयोजन में कोराना के खतरे के बीच सोशल ड‍िस्‍टेस‍िंंग नजर नहीं आई। कई बार अफसरों ने इसे लेेेेकर चेेेेेेताया भी मगर उनकी बात क‍िसी ने नहीं मानी। पीलीभीत बाईपास जरूर अतिक्रमण से मुक्त नजर आया। एसएसपी के पहुंचने से पहले ही पुल‍िस ने अत‍िक्रमण हटवा द‍िया था।

खबरची/ जफरुद़दीन मंसूरी 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments