Homeउत्तर प्रदेशबरेली : चोरी का आरोप लगाकर आसाम के मजदूर को गोली मारी,...

बरेली : चोरी का आरोप लगाकर आसाम के मजदूर को गोली मारी, हालत गंभीर, घंटों बेखबर रही सुभाषनगर पुल‍िस

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में चोरी का आरोप लगाकर एक शख्‍स ने आसाम के एक मजदूर को चोरी को सरेआम गोली मार दी। घायल मजदूर को गंभीर हालत में ज‍िला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पेट में गोली लगने से डाक्‍टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

जानलेवा हमले का श‍िकार हुआ गुड़डू मूलरूप से आसाम का रहने वाला है और थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्‍ला वीरभट़टी में सोनू ठाकुर के मकान में क‍िराए पर रहता है। वह मजदूर कर अपना पेट पालता है। मोहल्‍ले वालों के मुताब‍िक, वीरभट़टी के रहने वाले दबंग युवक मोंटी ने गुड़डू पर चोरी का इल्‍जाम लगाते हुए उसे गोली मार दी। इसके बाद वह भाग गया। आसपड़ोस के लोगों ने तुरंत ही घायल युवक को ज‍िला अस्‍पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर थाना कैंट पुल‍िस तो मौके पर पहुंच गई मगर लोकल थाना सुभाषनगर की पुल‍िस घंटों बाद भी न तो मौके पर और न ज‍िला अस्‍पताल में नजर आई। एसएसपी रोह‍ित स‍िंह सजवाण ने बताया क‍ि इस मामले में हमलावर मोटी को पकड़ने का प्रयास क‍िया जा रहा है। घायल मजदूर का ज‍िला अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

खबरची/ अजय शर्मा 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments