रांची। आईपीएल मेंं चेन्नई सुुुुपर किंग्स (CSK) कप्तान और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रहे महेन्द्र सिंह धोनी को किसी सिरफिरे शख्स ने सोशल मीडिया पर धमकी दी है। उनकी बेटी जीवा को लेकर बेहूदा टिप्पणी की है। ऐसा उस समय हुआ है, जब धोनी की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी। धमकी को देखते हुए रांची में धोनी के सोमालिया और हरमूू स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी तक धोनी ने इस मामले में अपनी ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
सोशल मीडिया पर विजय नाम के शख्स की ओर से मिली धमकी के रांची प्रशासन हरकत में आ गया है। धोनी के आवास की सुरक्षा कड़ी आवास के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर की गयी है, वहीं आसपास के इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है। रांची के एसपी ग्रामीण नौशाद आलम ने मीडिया या बतायााकि सोशल साइट्स इंस्टाग्राम पर यह धमकी की खबर मिलनेे के बाद पुलिस ने धोनी के आवास की सुरक्षा बढ़ाने जैसा कदम उठाया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश भी शुरू कर दी गई है। धोनी के दोनों आवास के आसपास किसी भी संदिग्ध को देखते ही उसे पकड़े जाने के निर्देश हैं।
झारखंड स्टेट किक्रेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने धोनी को धमकी और और उनकी बे टी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि बददिमाग लोग अमर्यादित टिप्पणी करने से बाज नहीं आते हैं। यह नहीं भुलना चाहिए कि क्रिकेट एक खेल है और इसे मनोरंजन के तौर पर लेना चाहिए। शाहदेव ने कहा कि माही ने क्रिकेट में भारत का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा किया है। फेसबुक और ट्विटर को गंदी और भद्दी टिप्पणी पर रोक लगाने के लिए गंभीर कदम उठाने चाहिए।
खबरची ब्यूरो