बरेली। हिंंदू युवा वाहिनी के मीरगंज तहसील प्रभारी एवं अस्पताल संचालक संजय सिंह भदौरिया की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। दुनका टाउन में अपने अस्पताल के बाहर सो रहे भदौरिया पर रात में नकाबपोश हमलावर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और भाग निकला। सुबह कत्ल का पता लगा तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कुछ ही घंटे के बाद कातिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रेम सम्बंधों के शक को लेकर पैैैैदा हुई रंजिश में हत्या की बात कह रही है।
पुलिस के मुताबिक, जघन्य हत्याकांड का शिकार हुए संजय सिंंह भदौरिया शाही थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर के रहने वाले थे। वह हिंंदू युवा वाहिनी से जुड़े थे और मीरगंज तहसील क्षेत्र के संगठन प्रमुख थे। दुनका कस्बे में वह अस्पताल संचालित करते थे। बुधवार रात संजय भदौरिया जरूरी काम निपटाकर अस्पताल के बाहर कैंपस में चारपाई पर सो गए थे। देर रात उनकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।
घटना के वक्त अस्पताल में काम करने वाले दो कर्मचारी भी सो रहे थे मगर किसी को हत्या की भनक नहीं लगी। सुबह परिवार वालों की संजय से फोन पर संपर्क नहीं हुुुुआ तो अस्पताल में काम करने वाले स्टाफ को बताया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने संजय का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखा। सूचना पर एसएसपी रोहित सिंंह सजवान सीओ मीरगंज और कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरेे की फुटेज देखी तो रात रात 3:54 बजे एक नकाबपोश हमलावर अंदर आता दिखा, जिसने चारपाई पर सो रहे संजय की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की। पुलिस छानबीन में जुटी तो जल्दी ही कातिल बेनकाब हो गया। इसके बाद पुलिस ने दुनका कस्बे के रहने वाले हत्यारोपी इमरान की घेरावबंदी की। उसने पुलिस पर हमला भागने की कोशिश की। इसमें एक सिपाही जख्मी भी हो गया। हालांकि पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर लिया।
प्रेम सम्बंधों के शक शिकार हो गए संजय भदौरिया, इमरान ने ले ली जान
एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि संजय भदौरिया की दुनका की एक युवती से करीबियां थीं। कस्बे का रहने वाला इमरान उस युवती से प्रेम करता है। संजय और युवती की करीबियों को देखकर प्रेम सम्बंध के शक में इमरान रंजिश मानने लगा था। उसने संजय की हत्या करने की ठान ली। मौका पाकर वह बुधवार रात उस जगह पर पहुंच गया, जहां संजय सो रहे थे। इमरान सोते हुए संजय पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। परिवार ने मामले में इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इमरान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सवाल: आखिर कौन थीं मौके पर आकर बिलखने वालीं परदानशीन दो महिलाएं
हिंंदू युवा वाहिनी के नेता संजय सिंह भदौरिया की हत्या की खबर इलाके में फैली तो दुनका में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। विवाद की आशंका से अफसरों ने मौके पर पुलिस के साथ पीएसी भी बुला ली। परिवारवाले भी रोते-बिलखते वहां पहुंच गए। इस बीच दो परदानशीन महिलाएं वहां पहुंचीं और देर तक वहां बिलखती रहीं। इसे लेकर लोग कई तरह की चर्चाएं करते देखे जा रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल संजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संगठन से जुड़ेे कार्यकर्ता मामलेे के राजनीतिक रंजिश होने की आशंका भी जता रहे हैं।
हत्याकांड की गूंज लखनऊ तक, कातिल के पकड़े जाने से पुलिस ने ली राहत की सांस
हिंदू युवा वाहिनी के नेता संजय सिंह भदौरिया की हत्या का मामला सामने आने के बाद बरेली से लखनऊ तक फोन घनघना शुरू हो गए। डीजीपी कार्यालय ने तुरंत ही एसएसपी से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। एसएसपी ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। अकेले में कुछ बच्चों के भी बयान ले लिए। इसके बाद पुलिस को कातिल के बारे में क्लू मिलते चले गए और कुछ ही घंटे के अंदर वारदात का खुलासा हो गया। इससे पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
खबरची/ अमित नारायण शर्मा, अजय शर्मा